फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। साथ ही भारतीय संविधान की आत्मा जीर्ण शीर्ण कर देश को विश्व पटल पर कमजोर करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की गरिमा को धूमिल कर चुके हैं तो उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यपाल भी गरिमा को भूल चुके हैं। बोले आज भाजपा राज में बलात्कार, अपहरण, गुंडागर्दी आदि अपराध चरम पर है। अब कोई भाजपा नेता मन से गरज नहीं रहा है। बैठक में नन्हकू प्रसाद राजभर, कुद्दुस अंसारी, रामधनी चौहान, आलोक यादव, राजेंद्र यादव, गुड्डू चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें