फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में छात्र छात्राओं ने सीखा हूनर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोपागंज। संस्कार भारती एवं राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की तरफ से कस्बा के शिव पैलेस दोस्तपुरा में आयोजित 30 दिवसीय कार्यशाला में छात्र अपनी ग्रीष्मकालीन अवकाश में अनेकों हुनर सीखने को आतुर दिखे। शनिवार को दर्जनों गांवों के छात्र छात्राएं विभिन्न प्रकार के कलाओं का ज्ञान प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में शामिल छात्र छात्राओं को चित्रकला, मूर्तिकला, टेक्सटाइल्स डिजाइन, फोटो ग्राफिक्स पेंटिंग, रंगोली आदि का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में चित्रकला के लिए मनीष कुमार गोंड, बलदाऊ वर्मा, टेक्सटाइल्स डिजाइन के लिए जानकी, मूर्तिकला के लिए रिपुंजय मौर्या एवं फोटोग्रफिक्स के लिए अंकित साहू, आकांक्षा विश्वकर्मा ने छात्रों को टिप्स दिया।। इस दौरान डॉ. बच्चा बाबू वर्मा, दीपक वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, अनिल कुमार मौर्या, नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सिद्धार्थ मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें