वलीद्पुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को समाधान दिवस पर अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने समाधान दिवस का जायजा लेने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में पहुंचे। यहां रामकली पत्नी नानू निषाद निवासी मोहिउद्दीन पुर प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई कि हम अपनी भूमि पर मकान की छत लगवा रहे थे कि उसी गांव के कई दबंग लोग अनायास उसके काम में बाधा डाल रहे हैं और मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि मामले की जांच कर पीड़िता की मदद करें। समाधान दिवस पर कुल 20 प्रार्थना पत्र शामिल हुए जिनमें मौके पर दो मामलों का निस्तारण किया गया।