खिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को तीसरे दिन भी ग्रामीण डाक सेवकों का उपडाक घर घोसी के परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के साथ जीडीएस कमेटी की सभी सकारात्मक सिफ़ारिसो को जल्द से जल्द लागू करने की मांग कर रहे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी किया।
डाक सेवक संघ के मण्डल पदाधिकारी रामचेत यादव ने कहा कि सरकार और विभाग अपनी हठ धर्मिता पर अड़ी हुई है। उसे अपनी हठ धर्मिता को छोड़कर डाक सेवकों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हम सब की लड़ाई जारी रहेगी। कहा कि मांगें पूरी होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। जब अधिकांश कर्मचारियों को सातवे वेतन आयोग की सिफारिश प्राप्त हो गयी है तो डाकसेवकों को भी मिलना चाहिये। इस अवसर पर रामचेत यादव,अनुराग श्रीवास्तव ,सर्वेश दुबे,मीरा राम,मनोज यादव,जय प्रकाश ,मुसाफिर, रामसरीख, ओमप्रकाश ,शशिप्रकाश ,कमलेश यादव ,जितेंद्र सिंह आदि उपथित रहे।