स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा देवकली विशुनपुर में सोमवार की शाम गांव के पंचायत भवन पर घोसी के सांसद हरिनारायण राजभर ने आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस वितरण न किये जाने को लेकर गैस एजेंसी मालिक को डांट फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द गैस कनेक्शन वितरित करने का आदेश दिया।
देवकली विशुनपुर में आयुष्मान योजना का शुभारंभ करते हुए सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि इस योजना का लाभ देश के गरीब जनता को मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने गांव में कराए गए कार्यों की समीक्षा की। कार्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई करने की हिदायत भी दी। उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस वितरण न किए जाने को लेकर एजेंसी मालिक को डांट फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द गांव में कैंप लगाकर गैस कनेक्शन बांटने का आदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अखिलेश तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गोयल आदि थे।