फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान दुर्भाग्यपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन के गांगेबीर स्थित एक विद्यालय में अखिल भारतीय युवा यादव महा सभा की बैठक सोमवार की शाम को हुई। बैठक में महा सभा के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद यादव ने कहा कि प्रदेश के काबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दो जातियों के लोगों के प्रति हाल ही में दिया गया बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे इन जाति के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने ऐसा बयान देने वाले प्रदेश सरकार के मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। रामानंद यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर का यह बयान देना कि ये लोग शराबी हैं, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सीता राम यादव ने कहा कि सरकार के एक मंत्री का इस प्रकार का बयान यादव और राजपूतों के स्वाभिमान के खिलाफ तो है ही ,जाति विद्वेष को बढ़ावा देने वाला है। बैठक में रमेश यादव , बीएन यादव , बृजराम यादव , जंगशेर बहादुर राणा, राजबहादुर यादव , मुन्ना यादव और राम प्रताप यादव आदि काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें