मऊ। जिले के छह मूल्यांकन केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य के सातवें दिन भी परीक्षकों की संख्या कम रहने से मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा। शनिवार को छह मूल्यांकन केंद्रों पर 55795 उत्तरपुस्तिकाएं जांची। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मुस्लिम इंटर कालेज में हाईस्कूल अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अनियमितता पकड़ी। मामले की गंभीरता से लेते हुए परीक्षक को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया। उधर उप्र वित्तविहीन शिक्षक संघ के आह्वान पर वित्तविहीन शिक्षकों ने मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर मूल्यांकन केंद्रों के गेट परधरना प्रदर्शन किया।
यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज, टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना, शहीद इंटर कालेज मधुबन सहित छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।छह मूल्यांकन केंद्रों पर सात लाख उत्तरपुस्तिकाओं का अलाटमेंट किया गया है। वित्तविहीन शिक्षकों के कार्य बहिष्कार के आह्वान से परीक्षकों की संख्या कम होने से मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा। शनिवार को 55795 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गई। केंद्रवार नजर डाला जाए तो डीएवी इंटर कालेज में 12673, टाउन इंटर कालेज में 10332उत्तरपुस्तिकाएं जांची। शहीद इंटर कालेज मधुबन में 7752 उत्तरपुस्तिकाएं, तालीमुद्दीन इंटर कालेज में 8000, एएल नोमानी इंटर कालेज में 7063 उत्तरपुस्तिकाएं, मुस्लिम इंटर कालेज में 9975 सहित 55795 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गई।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, मुस्लिम इंटर कालेज में चल रहे मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीआईओएस ने मुस्लिम इंटर कालेज में चल रहे हाईस्कूल अंग्रेजी के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में परीक्षक के मूल्यांकन कार्य की स्टाइल गलत पाया। परीक्षक को कार्यमुक्त करने के लिए प्रधानाचार्य को निर्देश दिया।