फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएल नोमानी इंटर कालेज पर शिक्षकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के छह मूल्यांकन केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य के तीसरे दिन भी परीक्षकों की संख्या काफी कम रहने से मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा। 2330 के सापेक्ष 1028 परीक्षक ही ड्यूटी पर आए। मंगलवार को 44767 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। उप्र वित्तविहीन शिक्षक संघ के आह्वान पर वित्तविहीन शिक्षकों ने मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर नगर के एएल नोमानी इंटर कॉलेज पर हंगामा कर मूल्यांकन कार्य बाधित करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बाहर किया। गेट पर घंटों नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

उप्र वित्तविहीन शिक्षक संघ के तत्वावधान में वित्तविहीन शिक्षकों ने मानदेय सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीसरे दिन मंगलवार को नगर स्थित एएल नोमानी इंटर कॉलेज में हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस तथा विभागीय अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बाहर किया। यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, एएल नोमानी इंटर कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना, शहीद इंटर कॉलेज मधुबन सहित छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। छह मूल्यांकन केंद्रों पर सात लाख उत्तर पुस्तिकाओं का एलाटमेंट किया गया है। मूल्यांकन के तीसरे दिन 2330 के सापेक्ष 1028 परीक्षक ही ड्यूटी पर आए। परीक्षकों की संख्या कम होने से मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा। मंगलवार को 44767 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। केंद्रवार नजर डाली जाए तो डीएवी इंटर कॉलेज में 252 परीक्षकों ने 10216 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं। टाउन इंटर कॉलेज में 134 परीक्षकों ने 10500 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज में 157 परीक्षकों ने 7400 उत्तर पुस्तिकाएं, शहीद इंटर कालेज मधुबन में 172 परीक्षकों ने 5286 उत्तर पुस्तिकाएं, एएल नोमानी इंटर कॉलेज में 80 परीक्षकों ने 5211 उत्तर पुस्तिकाएं, मुस्लिम इंटर कॉलेज में 283 परीक्षकों ने 6154 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं।

...सर, मैम प्लीज पासिंग मार्क दे देना प्लीज, प्लीज
बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिका से नोट तो कुछ में मार्मिक बातें लिखी मिल रही। मार्मिक पत्र लिखकर परीक्षकों से पास करने की अपील की है। सोमवार को नगर के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज में इंटर अंग्रेजी द्वितीय की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने के दौरान एक कापी से 50 रुपये का नोट मिला। सामान्य हिंदी में एक परीक्षार्थी ने परीक्षक को पत्र लिखा था, जिसमें सर/ मैम प्लीज, प्लीज पासिंग मार्क दे दीजिएगा, तभी मेरी शादी होगी। लेकिन उत्तर पुस्तिका के कुछ ही पन्ने पर ही लिखा गया था। इसी तरह एक परीक्षार्थी ने अपनी उत्तर पुस्तिका में हनुमान चालीसा तथा पास करने के लिए पत्र लिखा था। इसी तरह एक परीक्षार्थी ने परीक्षक से भावुक अपील करते हुए लिखा था, कि यदि पास नहीं हुआ तो आत्महत्या कर लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें