फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव को दूर करता है नियमित योग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के खैराबाद गांव के धरहरा घाट प्रांगण में चल रहे पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें योगाचार्य राजन वैदिक ने साधकों को योग का महत्व बताते हुए निरोगी बने रहने के लिए अपने दिनचर्या में योग को अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

समापन सत्र में योग प्रचारक ने योग साधकों को सर्वे भवन्तु सुखिन: का नारा देते हुए प्राणायाम, सिंघासन, तालिवादन और हास्यासन योग आसान्नों का अभ्यास कराया। योगाचार्य ने साधकों से कहा कि जिस प्रकार हमें स्वस्थ रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, वैसे ही यदि योग को हम अपने दिनचर्या में शामिल करें तो हमारे जीवन में कोई रोग और कोई दु:ख नहीं होगा। गांव में योग, आयुर्वेद और स्वदेशी प्रचार- प्रसार हो सके, इसके लिए ग्राम समिति का निर्माण किया गया। जिसमें मुन्ना सेठ को ग्राम संरक्षक, अनिरुद्ध जी को ग्राम प्रभारी, अतुल कुमार श्रीवास्तव जी को महामंत्री और आनंद सेठ जी को योग शिक्षक बनाया गया। योग शिविर में बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें