फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई कुंटल रंगीन चिप्स जप्त
विज्ञापन

होली को लेकर की छापेमारी,घी, तेल, नमकीन, मिठाई इत्यादि के नमूने लिए गए
मिलावट खोरों पर अंकुश लगाने की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। आगामी होली के त्योहार को देखते हुए मिलावट खोरों पर अंकुश लगाने व बाजार में मिलावटी सामान का विक्रय रोकने के प्रयास में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्या पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। पिछले 48 घंटों में जनपद के मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, सदर तहसील क्षेत्र के कई बाजारों में खाद्य इंस्पेक्टरों द्वारा छापेमारी कर नमकीन, मिठाई, रंगीन चिप्स, साबूदाना पापड़, मिल्क केक, रंगीन गाजर बर्फी, मीट मसाला खोया इत्यादि की नमूने लिए गए। एक एग्रो कंपनी से दूध और घी के नमूने भी लिए गए। सदर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से बन रहे रंगीन चिप्स की इकाई से ढाई कुंटल रंगीन चिप्स जप्त कर नोटिस के साथ ही विधिक कार्यवाही शुरु कर दी गई।
विज्ञापन

खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अभिहित अधिकारी श्रवण त्रिपाठी ने बताया कि विगत दो दिनों में फतेहपुर, सूरजपुर, थानीदास, मादी सिपाह, अमिला, जमीन दुर्गा चिरैयाकोट, रानीपुर तिराहा, वलीनगर, बस स्टेशन घोसी में विभिन्न दुकानदारों के यह छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नमकीन, छेने की मिठाई, रंगीन चिप्स, साबूदाना पापड़, मिल्ककेक, रंगीन गाजर बरफी, मीट मसाला इत्यादि के नमूने भरकर जाँच के लिए भेजा गया। वही सदर तहसील क्षेत्र के लिलारी भरौली स्थित एक निर्माण इकाई पर छापा मारकर ढाई क्विंटल रंगीन चिप्स जब्त कर लिया गया। इस इकाई पर बिना लाइसेंस के कारोबार किया जा रहा था। इस मामले में व्यवसायी को नोटिस के साथ ही विधिक कार्यवाही शुरु कर दी गई है। जबकि मधुबन के फतेहपुर स्थित कौतुकी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड से दूध व घी के नमूने जांच के लिए भेजे गए।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अभिहित अधिकारी श्रवण त्रिपाठी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदु पांडेय, मोहम्मद नसीम खान, कमलेश्वर प्रसाद, रामानंद, जयहिंद राम, पंकज यादव आदि खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें