मऊ। विगत दिवस बोर्ड परीक्षा के दौरान 20 फरवरी को हाईस्कूल की विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निरस्त कर दी गई थी। संसोधन के बाद निरस्त की गयी हाईस्कूल विज्ञान प्रश्नपत्र की पुन: परीक्षा दस मार्च को प्रथम पाली में 7.30 बजे से 10.45 बजे तक की समयावधि में पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर ही आयोजित होगी। यह जानकारी शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विजयप्रकाश सिंह ने दी।