मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान, इंटरमीडिएट कंप्यूटर सहित अन्य विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा में 69156 के सापेक्ष 47747 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला प्रशासन की तरफ से चेकिंग अभियान चलाए जाने के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर बोलकर नकल कराने का सिलसिला जारी रहा। दोहरीघाट ब्लाक तथा फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र परीक्षा केंद्रों पर दो नकलचियों रस्टीकेट किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने चतुरी शाह इंटर कालेज मझवारा में नकल पकड़ी। एक केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त किया। परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है।
बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को हाईस्कूल विज्ञान में 68873 के सापेक्ष 47477 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पाली में चंद्रमौली शिक्षाधाम संस्थान कुरंगा में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट किया गया। जबकि हरिनंदन अंबेडकर काठतरांव में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने चतुरी शाह इंटर कालेज मझवारा में नकल पकड़ी। परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है। इसी क्रम में सुभागी देवी इंटर कालेज में अनियमितता मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त किया। जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के शिक्षक मनोज कुमार चौहान को नया केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया।नकल पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जिलास्तरीय अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर बोलकर नकल कराने का सिलसिला जारी रहा। इंटर कंप्यूटर में 11 के सापेक्ष नौ, फल व खाद्य संरक्षण में 12 के सापेक्ष11, परिधान में 136 में 133, टेक्सटाइल मेें 16 के सापेक्ष 13 सहित 69156 के सापेक्ष 47747 परीक्षार्थी शामिल हुए।