फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Mon, 19 Feb 2018 11:14 PM IST
mau news
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण।
विज्ञापन
रतनपुरा/ हलधरपुर/चिरैयाकोट। जिले के दो थाना क्षेत्रों में सोमवार को हादसे में दूधिए सहित दो लोगों की मौत हो गई। हलधरपुर थाना क्षेत्र में मारूति कार के धक्के से साइकिल सवार दूधिए की मौत हो गई। जबकि चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में दो टेंपो की टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने मऊ बलिया मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम रखने के बाद सीओ मधुबन ने समझा बुझाकर लोगों को सड़क से हटावाया। गांव वाले जिलाधिकारी को मौके पर आकर मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिये जाने की मांग किया।
विज्ञापन

ढोलवन गांव निवासी जयहिंद(42) पुत्र रामवृक्ष दूध बेंचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। रोजाना की भांति वह साइकिल से दूध लेकर बाजार गया था। करीब दो बजे वह हलधरपुर से पूरब तरफ अपने गांव जाने वाली सड़क पर मुड़ ही रहा था कि बलिया की तरफ से तेज गति से आ रही मारुति कार ने उसे धक्का मार दिया। जोरदार धक्के  से जयहिंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मारूति चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आस पास के लोग जब तक दूधिए के पास पहुंचकर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे तभी उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने घटना स्थल पर मऊ बलिया मुख्य मार्ग पर जाम कर दिया। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब एक घंटे जाम लगाने के बाद सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा पहुंचीं। उन्होंने जब मृतक के परिजनों को शासन की योजनाओं के तहत शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद उन्होंने जाम हटाया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस बाबत सीओ का कहना था कि मारुति कार की पहचान कर ली गई है।
उधर चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमरवा गांव के पास सोमवार को लगभ्राग चार बजे सवारियों से भरे दो टेंपो आमने सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में टेंपो में सवार प्रमोद राजभर (42) पुत्र राजबली गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया लेकिन वहां पहुंचने से पहले प्रमोद की मौत हो गई। वह आजमगढ़ जिले के मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के ब्रहमौर गांव का निवासी था। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए लाश घर में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें