फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना(मऊ)। तहसील बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए तहसील सभागार में समारोह का आयोजन कर, शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सदस्य अनिल प्रताप सिंह रहे। स्थानीय तहसील बार जे वरिष्ठ सदस्य रामपलट राय और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने पदाधिकारियो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पारस नाथ मौर्य, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, मंत्री खालिद जमाल खान, सहमंत्री अर्शेआलम, कोशाध्यक्ष गुलाबचंद, और ऑडिटर संजय शर्मा को शपथ दिलाया गया । इसके अलावा सात सदस्यो को एक साथ शपथ दिलाया गया। अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों ने बार की गरिमा और अधिवक्तायो के हक और हुक़ूक़ की लड़ाई लड़ते रहने का वादा किया। इस अवसर पर तारिक जमील, रितेश श्रीवास्तव, भवेश शर्मा, बालमुकुंद सिंह, महेंद्र राय, आबिद एजाज, महेश यादव, अली अकरम, लल्लन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव आदि समेत अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें