फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के संग दुष्कर्म का प्रयास करने वाले के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के अमिला बाजार स्थित एक मुहल्ले में शुक्रवार की रात छह वर्षीय बालिका के संग दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी के विरूद्घ पीड़ित पिता ने शनिवार की शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को पुलिस ने थानीदास मोड़ से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पिता ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस का युवक सुरेंद्र विश्वकर्मा उनकी छह वर्षीय पुत्री के साथ बलात्कार का प्रयास उस समय किया, जब वह खेल रही थी। बहला फुसलाकर युवक उनकी पुत्री को अपने कमरे में ले गया। इस दौरान उसके संग दुष्कर्म का प्रयास किया। घर लौटने के बाद बच्ची ने परिवार के लोगों को घटना से अवगत कराया। इस पर लोग आरोपी के घर गए। इस दौरान युवक कमरे में ताला बंद कर फरार हो चुका था। पीड़ित पिता के द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपी युवक को शनिवार की शाम थानीदास मोड़ से दबोची। पुलिस ने आरोपी का 376/4 धारा में चालान कर जेल भेजने के लिए कोर्ट रवाना किया। घटना की जानकारी होने पर मुहल्ले के लोग अवाक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें