बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने दम खम का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कोपागंज के कन्हैया यादव को प्रथम, कोपागंज के ही शिवम पाल को दूसरा स्थान मिला। इसी तरह 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कोपागंज की प्रियंका को प्रथम, भैरोपुर दोहरीघाट की पिंकी को दूसरा स्थान मिला। इसी तरह 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग मेें कोपागंज के प्रभात को पहला, इटौरा के रवि कुुमार को दूसरा स्थान मिला। इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में इटौरा की निक्की को पहला, प्रियंका को दूसरा स्थान मिला। इसी तरह से देर शाम तक चले खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डायट प्राचार्य राजीव रंजन मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सहित शिक्षक उपस्थित रहे।