फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जिला मुख्यालय स्थित डीसीएसके महाविद्यालय में संपन्न हुए छात्रसंघ चुनाव में हारे प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने देर शाम को बवाल करते हुए धरना प्रदर्शन किया। साथ ही महविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया। इस घटना के बाद सोमवार को हारे प्रत्याशी के किसी समर्थक ने महाविद्यालय परिसर में घुसकर एक शिक्षक के साथ हाथापाई कर मारने के लिए हमलावर हो गया। घटना से नाराज शिक्षक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। साथ ही धरने पर बैठे।
विज्ञापन

बताते चले इस समय बीएड के साथ एलएलबी की परीक्षा चलने के कारण महाविद्यालय खुला है। इसबीच छात्रों का एक समूह महाविद्यालय परिसर में घुसा। हार से बौखलाए छात्र कॉलेज परिसर में घुसकर प्रदर्शन और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं को समझाने गए शिक्षक डा.बी डी सिंह के साथ छात्र नेताओं ने दुर्व्यवहार कर पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित डीसीएसके पीजी कालेज के प्रधानाचार्य डा.एके मिश्रा सहित शिक्षक, कर्मचारी धरने पर बैठ गए। शिक्षकों ने जिला प्रशासन और यूनिवर्सिटी प्रशासन को दिया चेतावनी और साथ में होने वाले एलएलबी और बीएड की परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।समाचार लिखे जाने तक शिक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें