मऊ। नगर क्षेत्र के पुलिस लाईन स्थित पालिका कम्युनिटी हाल में रविवार को रानी पद्मावती के सम्मान क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय राजपूत संघ के अध्यक्ष डा. राजेंद्र सिंह जडेजा और अयोध्या पीठ के पीठाधीश्वर बालमुकंदाचार्य ने दीप प्रज्जवलन एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के अनुपस्थिति में उनके भेेजे गए संदेश को विशिष्ठ अतिथि मेजर जनरल नरेंद्र बहादूर सिंह ने पढ़कर सुनाया। मुख्य अतिथि डा. जयेंद्र सिंह जडेजा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज ने कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। इतिहास गवाह है कि क्षत्रियों ने जान पर खेल कर अपने आन बान और शान की रक्षा की है। उन्होंने रानी पद्मावती का जौहर बड़े ही मार्मिक ढ़ग से प्रस्तुत किया। आयोजक मंडल ने उमाशंकर सिंह कुशवाहा, मेजर जनरल नरेंद्र बहादूर सिंह, राणा सिंह, डा. जयेंद्र सिंह जडेजा का माल्यार्पण कर सवगत किया। इस अवसर पर सभाजीत सिंह, नागेंद्र सिंह, मनोज सिंह बिसेन, रणधीर सिंह, गुप्तेश्वर सिंह,उमाशंकर सिंह चंदेल, राजेश सिंह, सचिंद्र सिंह, अश्वनी सिंह, पवन सिंह आदि लोग रहे। अध्यक्षता फलाहारी बाबा एवं संचालन ओम प्रकाश सिंह ने किया।