फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहदेवाजीत गांव में खंड़जा निर्माण में लग रहा घटिया सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। क्षेत्र के पहदेवाजीत गांव में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्य में व्यापक पैमाने पर अनियमितता करने का मामला उजागर हुआ है। मनरेगा के तहत गांव के रतनपुरा नसीराबाद कला मार्ग से शिवदेनी के घर होते हुए लालजी के खेत तक लगभग सौ मीटर खंड़जा का कार्य मानक को ताक पर रखकर कराया गया है। यही नहीं साइनबोर्ड तक नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, लेकिन मामले की जांच तक नहीं कराई जा सकी है।रतनपुरा बलाक क्षेत्र के पहदेवाजीत गांव में रतनपुरा-नसीराबाद कला मार्ग से शिवदेनी के घर होते हुए लालजी के खेत तक लगभग 100 मीटर खंडजा का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य स्थल पर साइन बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। नियम कानून को ताक पर घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार का कहना है कि खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन मामले की जांच तक नहीं कराई जा सकी है। मानक के अनुरुप कार्य नहीं कराया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। इस बाबत खंड विकास अधिकारी फैसल आलम का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कारवाई की जाएगी।इस बाबत डीसी मनरेगा तेजभान सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें