फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों से ठप है टमठा पुरवे में विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। स्थानीय ग्राम पंचायत के टमठा पुरवा में 15 दिनों में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिनों से फुंका पड़ा है। इससे लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस से एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है। लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन विद्युत आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका है। इससे लोग नाराज हैं।
विज्ञापन

दुबारी गांव के टमठा पुरवे में लगे 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के दो हफ्ते बाद भी न बदले जाने से लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। लगातार 15 दिनों से बिजली गुल रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। आए दिन ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से किसानों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। फुंका ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए लगातार दो हफ्ते से चक्कर काट रहे किसान अब आंदोलन करने की रणनीति तय करने लगे हैं। इस संबंध में मुनीब गौड़, बद्री यादव, रामरज पाल, सुनील मौर्य, विनोद गुप्ता का कहना है कि अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उदासीन कार्यप्रणाली से हम लोग तंग आ चुके हैं। फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया बावजूद वह आज कल कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं की गई तो आंदोलन करना ही एक मात्र विकल्प होगा। इस बाबत जेई अच्छेलाल का कहना है कि नए ट्रांसफार्मर की मांग की गई है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें