फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति और सौहार्द का संदेश देता है ईद पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन घोसी की तरफ से तहसील सभागार में शनिवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जहां वक्ताओं ने जहां सांप्रदायिक सौहार्द व आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। वहीं शायरों ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से गंगा जमुनी तहजीब को मजबूती प्रदान किया।सभी ने सेवई का लुफ्त उठाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि टी पी वर्मा व रविंद्र सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी घोसी टी.पी.वर्मा ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का त्योहार है। यह ह्रमें शांति और सौहार्द का संदेश देता है। घोसी के ग्रामीण पत्रकारों का प्रयास बहुत ही सराहनीय है। घोसी में जिस तरह का सौहार्द देखने को मिला वह बेमिशाल है। इस तरह के कार्यक्रम भाईचारे की परंपरा को मजबूत करते हैं। आप सब पर्वो को सौहार्द और शांति से मनाएं। सभी का सम्मान करें। कहा कि आप सब 31 जुलाई तक चलने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण में 18 वर्ष से अधिक के लोग अपना नाम जरूर दर्ज करा लें।सहयोग करे। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी रविंद्र सिंह, तहसीलदार सर्वेश सिंह,पूर्ति निरीक्षक गुफरान आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हरिद्वार राय, अशोक श्रीवास्तव, शाह आलम , एडवोकेट शमसाद ,सुभाष यदुवंशी, मनोजकुमारसिंह, अब्दुल मन्नानखान, काजी मोशफ्फे जमाल, डॉ. मोहिबुल हक, अवधेश बागी, इंतेखाबआलम, अरविंद राय, सुदर्शन कुमार, जयहिंद यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें