मऊ (ब्यूरो)। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के तत्वावधान में रविवार को विद्युत उपकेंद्र रजनिया में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने राजस्व संग्रह करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा न मिलने पर चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में जिस तरह से छिनैती और लूट की घटनाएं हो रही हैं, इससे राजस्व संग्रह करने वाले कर्मचारियों में दहशत का मौहाल है। वक्ताओं ने राजस्व कर्मियों को विभाग द्वारा सुरक्षा न दिए जाने पर नाराजगी जताई।
जिलाध्यक्ष रामआशीष राम ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सशक्त संगठन की बदौलत ही अपनी उचित मांगों को पूरी कराया जा सकता है। टीजी सेकेंड वर्ग के कर्मचारी अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा तथा अपने जीवन को खतरों में डालकर निभा रहे हैं। इसके बावजूद विभागीय अफसर वेतन काटने, गैरहाजिर करने जैसे उत्पीड़न की कार्रवाई कर परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बैठक में बलबीर, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, अवधेश कुमार, रामप्रवेश, विजय कुमार चौहान, अमित कुमार, प्रदीप कुमार राय, छोटेलाल, प्रेमलाल, रामप्रवेश, संतलाल, सुधाकर यादव, विरेंद्र कुमार, मनेेज कुमार, अभिराम, दिनेश यादव, गोपाल कृष्ण शर्मा, पदुमनाथ यादव, मनोज कुमार मौर्य व हृदयनारायण आदि मौजूद रहे।