बढुआगोदाम। जिले में तीसरे कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के गांव अहिलाद में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम में शामिल चिकित्सकों ने 50 से ज्यादा घरों को सर्वे करते हुए 110 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जिसमें एक व्यक्ति संदिग्ध मिला। जिसे डाक्टरों ने फैकेल्टी क्वारंटीन के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को पददहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. डीके सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम अहिलाद पहुंची।
टीम ने सुबह से लेकर शाम तक शहर से गांव आए 110 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम ने सभी इन लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग भी किया। टीम को जांच के दौरान महाराष्ट्र नासिक से चार दिन पहले गांव मे आए बाला चौहान को बुखार था, जिसे जिला अस्पताल में क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। इस बाबत प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि सर्वे करते हुए गांव में बाहर से आए 110 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान केवल एक व्यक्ति को बुखार था। वहीं शनिवार को मऊ गाजीपुर बाडर स्थित बढुआगोदाम बाजार में दूसरे जिले से आ रहे 310 प्रवासी मजदूरों को रोककर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। जांच मे सभी लोग सामान्य लिे ।