फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में बृहस्पतिवार को एंटीजेन और लैब की आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 11 नए संक्रमित मरीज मिले। जबकि एक मरीज की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को नए 11 मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां 2744 हो गई। वहीं एक मौत होने से मरने वालों की संख्या 36 पहुंच गई। बृहस्पतिवार को 19 मरीजों के ठीक होने पर जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 90 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1097 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। इसमें आठ लोग संक्रमित मिले, जबकि लैब से आई 463 रिपोर्ट में तीन संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में सरयां से तीन, भदेसरा से एक, बरलाई से एक, मीरपुर मर्यादपुर से एक, रतनपुरा से एक, ठिकरिया रसूलपुर से एक, गढ़वा पहसा से एक, कटघरा से एक, खलिसा से एक है। बताया कि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2744 पहुंच गई। इसमें 2618 मरीज रिकवर हो चुके हैं। इसमें 19 मरीज बृहस्पतिवार को रिकवर हुए। बोले कि अब तक 36 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 90 सक्रिय मरीज हैं। बताया कि अब तक 91 हजार 535 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया जा चुका है। इसमें 1558 लोग संक्रमित मिले। जबकि 60 हजार 433 का नमूना लैब भेजा गया है, इसमें 56 हजार 871 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 55 हजार 746 निगेटिव है, जबकि 3 हजार 562 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें