फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ के खिलाफ लामबंद हुए 11 सभासद, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर पालिका में ईओ के कक्ष के बाहर प्रदर्शन करते धरना प्रदर्शन। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को 11 सभासदों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी। सभासदों का आरोप था कि वार्डों में कई खामियां होने के बाद उसे दुरुस्त कराने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। जब भी वो इस संबंध में अपनी मांग को लेकर कार्यालय आते हैं तो ईओ उन्हें अभी कभी अपने कक्ष में नहीं मिलते है। उधर सभासदों के प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान मौके पर पहुंचे और सभासदों को शांत कराते हुए समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब 11 बजे नगर के विभिन्न वार्डों के सभासद जहीर सेराज, खुशहाल सिंह, शहरयार जावेद, इस्माइल, मास्टर शमीम, शर्फिकुररहमान, कारी जमील, अब्दुल कादिर सहित दूसरे सभासद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां सबसे पहले ईओ को चेंबर में नहीं मिलने पर नाराज होकर नारेबाजी करने लगे। नाराज सभासदों का आरोप था कि वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है, लेकिन वार्डों में गंदगी पसरी पड़ी है। वार्डों में दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लेटलतीफी की जा रही है। आरोप लगाया कि कई बार वार्डों में समस्या को दूर करने के लिए कई बार ईओ के पास पहुंचे, लेकिन ईओ कभी नही मिलते हैं।
उधर सभासदों द्वारा नगर पालिका कार्यालय में विरोध की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान तथा शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नराज सभासदों की समस्याएं सुनने के साथ समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन देकर शांत कराया। इसीक्रम में सभासदों ने अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो आरोप है कि मैं नहीं कार्यालय में नहीं बैठता हूं वह गलत है। कोरोना संक्रमण के चलते मैं ऊपरी तल पर बैठता हूं। जिसकी जानकारी इन्हें भलीभांति है।
- संजय मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें