फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जनपद के मधुबन ब्लॉक क्षेत्र फतेहपुर मंडाव के पांति स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। सेवानिवृत्त निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश और डॉ. जय प्रकाश मल्ल एवं खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. जय प्रकाश मल्ल ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों के अंदर ज्ञान का सृजन सरलता से होगा। विशिष्ट अतिथि पंकज कुमार सिंह ने तकनीकी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षक विषय को रुचिकर ढंग से पढ़ा सकेंगे। चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहा कि बच्चे स्मार्ट क्लास से ऑडियो विजुअल द्वारा कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित पढ़ाई कर सकेंगे। प्रधानाध्यापक राधे श्याम पांडेय ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विद्यालय में सभी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मनोरंजन के साथ अब छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। इस मौके पर अनीता सिंह, गरिमा सिंह, बबलू ठठेरा, सभासद आलोक मल्ल, रामानंद राव, संजय सिंह, जमील अहमद अंसारी, अमित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें