फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जनसुनवाई में आए 11 मामले, मौके पर पांच का समाधान

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कार्यालय में जनसुनवाई करते ईओ दिनेश कुमार।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगरपालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने जनसुनवाई की। इस दौरान आए कुल 11 मामलों में से पांच का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया।
विज्ञापन

जनसुनवाई में आए मामलों में राजस्व विभाग से एक, निर्माण विभाग से चार, जलकल विभाग से तीन तथा सफाई विभाग से तीन मामले शामिल रहे।
इस अवसर पर कर अधीक्षक संतोष कुमार, अवर अभियंता (सिविल) मनोज कुमार सोनकर, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजीव कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, बलराम पांडेय तथा निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें