मऊ। शनिवार को एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ी दिखी। 1496 जांव रिपोर्ट में 106 नए मरीज मिले। 24 घंटे पूर्व 60 मरीज मिलने से संक्रमण के ग्राफ कम होने की उम्मीद थी। नए मरीजों में महिला जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट भी शामिल थे। सकारात्मक बात रही है कि 212 मरीजों ने संक्रमण को मात देकर अपने घर लौटे।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को 1100 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें 50 मरीज संक्रमित मिले। जबकि आजमगढ़ से आई 396 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 53 और ट्रूनाट जांच में तीन नए मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में जिला महिला अस्पताल का चीफ फार्मासिस्ट के अलावा नगर क्षेत्र से 29 मरीज मिले। इसके अलावा बड़राव ब्लाक से 6, दोहरीघाट ब्लाक से 6, फतेहपुर मंडाव ब्लाक से 13, घोसी ब्लाक से 14, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से 11, परदहा से 5, कोपागंज ब्लाक से 7, रानीपुर ब्लाक से 5 तथा रतनपुरा से एक मरीज मिला है। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 7 हजार 255 पहुंच गई। इसमें 6 हजार 106 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 45 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 1104 मरीजों से 909 मरीजों का इलाज होमआईसोलेशन में चल रहा है।