फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 40 दिन में 10243 नए बच्चाें का दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में नया शिक्षा सत्र शुरू हुए 40 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक 10243 बच्चों का नवीन नामांकन ही किया जा सका है। शिक्षक डोर-टू डोर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का विद्यालयों मेें नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने में लगे हैं। विभाग की तरफ से तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाए जाने के बाद भी नगर क्षेत्र सहित चार ब्लाॅक क्षेत्रों में नामांकन कराए जाने की गति काफी धीमी है। विभाग की तरफ से जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दिशा निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.31 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षा शुरु हुआ है। शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए मिड-डे-मील, नि:शुल्क यूनिफार्म, जूता, मोजा सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। शिक्षक डोर-टू डोर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का विद्यालयों मेें नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने में लगे हैं। अब तक जिले में 10243 नए बच्चों का नामांकन किया गया है। नगर क्षेत्र सहित चार ब्लाॅक क्षेत्रों में नामांकन कराए जाने की गति काफी धीमी है। ब्लाॅकवार आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो नगर क्षेत्र में 182, रानीपुर ब्लॉक में 2134, कोपागंज ब्लॉक मेें 1400, मुहम्मदाबादगोहना ब्लॉक में 1209, फतेहपुर मंडाव ब्लॉक में 1033, रतनपुरा ब्लॉक में 1000, घोसी ब्लॉक में 991, बड़रांव ब्लॉक में 869, परदहां ब्लॉक में 814, दोहरीघाट ब्लॉक में 571 सहित 10243 बच्चों का नवीन नामांकन किया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो खंड शिक्षा अधिकारियों को शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा आलोक कुमार सिंह का कहना है कि जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में नवीन नामांकन कराए जा रहे हैं। जिले के समस्त प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें