फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 बूथों पर ईवीएम और वीवी पैट ने दिया धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुुनाव के लिए रविवार को होने वाले मतदान में 24 बूथों पर ईवीएम और वीवी पैट मशीनें खराब हो गईं, जिसके चलते इन बूथों पर घंटों मतदान बाधित रहा। अधिकारियों के आवासों के सबसे नजदीक वाले ख्वाजाजहांपुर स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब थी। पीठासीन अधिकारी ने इसकी सूचना निर्वाचन अधिकारियों को दी तो वह बदली जा सकी। सदर विधानसभा क्षेत्र के लैरो दोनवार, अदरी, बूथ संख्या 328 और 452 पर ईवीएम और वीवी पैट मशीनें खराब हो गईं। घोसी विधान सभा क्षेत्र में बूथ संख्या 122, 184 और 243 पर ईवीएम और वीवी पैट खराब हो गई। मुहम्मदबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र के 304 और 224 बूथ के ईवीएम खराब हो गए। मधुबन विधानसभा में बूथ संख्या 220 , 159 और 74 पर ईवीएम और वीवी पैट खराब हो गए। बूथ संख्या 75 चुम्मा नार अहिरानी पर ईवीएम खराब होने से मतदान दो घंटे बाधित रहा। दोहरीघाट प्राथमिक पाठशाला के बूथ संख्या 108 की ईवीएम खराब हो गई। इससे दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। उधर, परदहा ब्लाक के सुअरा बोझ में ईवीएम केे खराब हो जाने से सुबह 7:35 बजे मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार, फतेहपुर बूथ संख्या 275 पर दो बार ईवीएम खराब हो गई। शादीपुर बूथ संख्या 304 की ईवीएम सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक खराब होने के कारण विलंब से मतदान शुरू हुआ। इसी क्रम में गोकुलपुरा बूथ संख्या 269 की ईवीएम खराब होने के कारण एक घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ। रामवन काझा बूथ संख्या 295 की ईवीएम खराब हो जाने के कारण मतदान 10:45बजे से 11:15 बजे तक रुका रहा। बड़ागांव बूथ संख्या 143 सोनिसा बूथ संख्या 162 की ईवीएम खराब होने के कारण आधे घंटे विलंब से मतदान शुरू हुआ। वहीं, अमारी बूथ संख्या 142 की ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान एक घंटा देर से शुरू हुआ। पलीगढ़ बूथ संख्या 262 का ईवीएम भी खराब रहा, दूसरी ईवीएम आने पर आधा घंटा देर से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें