लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर भी खुशनुमा माहौल रहा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नेशनल इंटर कालेज इंदारा को मॉडल बूथ बनाया गया था। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी अपनी मां का हाथ पकड़कर मॉडल बूथ तक पहुंचे। इसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। बूथ पर पहुंचते ही बच्चों को गुब्बारे आकर्षित कर रहे थे। गुब्बारों से सजा बूथ देखकर बच्चों का रोमांच भी देखते बन रहा था। वह गुब्बारों के साथ खेलने में जहां मशगूल थे, वहीं सेना के जवान भी बच्चों को दुलारते देखे गए। बच्चों की मुस्कान बूथ पर खुशनुमा माहौल बना रही थी। बूथों पर पानी, मैट व टेंट आदि लगाए गए थे। ऐसे में बच्चों को परेशानी भी नहीं हो रही थी। एक मतदान कर्मी अपने बच्ची के साथ पहुंची तो मॉडल बूथ के गेट पर ही लाल रंग की कुर्सी मिली तो वह उस पर बैठ गई। गेट के समीप ही घूंघट में महिलाएं खड़ी थी। वह अपने परिजनों को इंतजार कर रही थी।