फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी प्रत्याशियों को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्यारेपुरा में मंगलवार की दूर शाम को ‘बाहरी भगाओ-मऊ बचाओ मंच’ के तत्वावधान में वार्ड नंबर 25 के सभासद अल्तमश अंसारी के आवास पर हुई बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं नौजवानों नेे लोकसभा के संभावित बाहरी प्रत्याशियों को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

संयोजक अल्तमश अंसारी ने कहा कि 1999 से आज तक किसी भी पार्टी से जीते सांसद ने कल्पनाथ राय के किये गये कार्यों का दस प्रतिशत भी नहीं कार्य करा पाया। शहर के बाल निकेतन पर रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज, मेडिकल कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज या ट्रामा सेंटर जैसी मूलभूत व्यवस्था का प्रबन्ध किया जा सके। वक्ताओं ने राजनैतिक दलों को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वह बाहरी प्रत्याशियों पर निर्णय लें। कहा स्थानीय प्रत्यायाशियों में बुनकरों को की तरजीह दी जाए।
कार्यक्रम में आरिफ, आसिफ चन्दन, कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी सईदुर्रहमान अन्सारी, फिरोज अहमद, सभासद अजय कुमार, सभासद नसीम अहमद, पीस पार्टी के कार्यकर्ता सलाहुदृदीन अन्सारी, जावेद चन्दन, हाजी अख्तर, धनेष कुमार, सचिन यादव, नखड़ू कन्नौजिया, भोला गुप्ता,फरीद अन्सारी,तारिक अनवर, सफीउल्लाह सहित सैकड़ों नौजवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें