फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन क्विंटल पॉलिथीन जब्त, जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को अमानक पॉलिथीन तथा थर्माकोल का प्रयोग की शिकायत पर प्रतिष्ठिानों की जांच की गई। एक दुकान से तीन क्विंटल पॉलिथीन तथा 20 किलो थर्माकोल बरामद किया गया। जिस पर टीम ने इसे जब्त करने के साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं चार अन्य दुकानदारों पर जुर्माना लगाते हुए 2 किलो अमानक पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान के नेतृत्व में नगर पालिका ईओ संजय कुमार मिश्रा तथा सफाई निरीक्षक नरेश कुमार द्वारा आजमगढ़ मोड़ स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रतिष्ठान में छुपाकर रखा 3 क्विंटल अमानक पॉलिथीन तथा 20 किलो थर्माकोल को जब्त कर लिया। साथ ही दुकानदार रोहित सिंधी पर प्रतिबंध के बावजूद अमानक पॉलिथीन का प्रयोग करने पर 25 हजार रुपया का जुर्माना लगाया गया। इसीक्रम में ईओ ने चार दुकानदारों द्वारा अमानक पॉलीथिन का प्रयोग करने पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए दो किलो पॉलीथिन जब्त किया। बाजार में चेकिंग अभियान चलने के चलते कई दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें