फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 लाख 75 हजार लोगों को खिलाई गई फाईलेरिया की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे चार दिवसीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का समापन गुरुवार को हो गया, लेकिन लक्ष्य पूरा न होने पर अभियान को 18 फरवरी तक चलाने का निर्णय विभाग द्वारा लिया गया। अभियान के चौथे दिन 3 लाख 75 हजार लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा की खुराक दी गई।
विज्ञापन

बताते चले कि फाइलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी नियंत्रण पखवाड़ा के साथ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ 10 फरवरी को किया गया था। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत 1710 टीमों द्वारा 18 लाख की आबादी को दवा की खुराक देनी थी। लेकिन टीम द्वारा पांच दिनों में केवल 14 लाख 570 लोगों को दवा खिलाई जा सकी। टीम द्वारा गुरुवार को 3 लाख 75 हजार लोगों को दवा दी गई। इस बाबत जिला मलेरिया अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि लक्ष्य को शतप्रतिशत करने के लिए अभियान 18 फरवरी तक चलाया जाएगा। जिसमें छूटे लोगों को दवा की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें