फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़राव ब्लाक के बोझी बाजार में पूर्व प्रधान कैलाश यादव के आवास पर बुधवार को ‘किसान कुंभ’ का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा सरकार किसानों के हितों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर कृषि बाजार को बढ़ावा का प्रयास किया जा रहा है। किसानों को आलू, धान गेहू के समर्थन मूल्य की जानकारी के साथ किसानो को मिजने वाली सम्मान निधि की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने 23 फरवरी को गोरखपुर में एम्स तथा फर्टिलाइजर और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचने की अपील की।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामशब्द प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शैलू, उमेश चौहान, श्रीनाथ चौहान, रामकेश चौहान, अरविंद चौहान, विश्वनाथ राजभर, शशिभूषण मौर्य, परमहंस राजभर, बाबूलाल निषाद, गिल्लू राय, अवनीश पाठक, अरविंद राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें