मऊ। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण कार्यालय के प्रांगण में बुधवार को विभागी कर्मियों और ठेकेदारों की बैठक हुई। बैठक में ठेकेदारों ने लेखपाल धीरज सिंह हत्या पर आक्रोश जताया। ठेकेदारों ने लेखपाल धीरज सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह हजारी सिंह, बृजेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र नाथ सिंह, रियाज अहमद, तेज बहादुर यादव, राजीव पांडे ,हृदय सिंह, विमलेश सिंह ,अभिषेक सिंह, रविंद्र कुमार वर्मा, अजय सिंह, नाहिद कमाल, सूर्यनाथ यादव, अजीत कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, विश्वास सिंह आदि उपस्थित रहे।