फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश कुमार अध्यक्ष और जय प्रकाश सिंह महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दीवानी कर्मचारी संघ एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को कचहरी के सभाकक्ष में हुआ। इसमें राकेश कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष तथा जयप्रकाश सिंह को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी।
विज्ञापन

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने बताया कि उन्हें संघ का संरक्षक बनाया गया है । वही राकेश कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, जयप्रकाश सिंह को महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रहलाद यादव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। विनेंद्र कुमार को संगठन मंत्री तथा रवेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अनिल कुमार श्रीवास्तव और राजभूषण सिंह को प्रवक्ता चुना गया । वहीं विजयबहादुर सिंह, पारसनाथ यादव, नितिन गौड, रामकुमार सिंह,शेष कुमार तिवारी, हरिकृष्ण गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, सुजीत तिवारी, अमरनाथ पांडेय को सदस्य कार्यकारिणी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें