मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के खैराबाद गॉव स्थित मदरसा मंबउल उलूम तथा इकरा पब्लिक स्कूल में बुधवार को मीजल्स व रूबेला टीकाकरण कार्यक्रम का एसडीएम अतुल वत्स ने निरीक्षण किया। इस दौरान दोनो केंद्रों पर चल रहे टीकाकारण में खामिया मिलने पर नाराजगी जताया।
एसडीएम ममबुल उलूम मदरसा के निरीक्षण करने पहुंचे, जहां पाया कि मदरसा में कुल 610 बच्चे टीकाकरण के लिए चिह्नित थे लेकिन उसमें से 180 बच्चो का टीकाकरण ही किया गया। प्रबंधन ने इसके पीछे स्कूल में जल्द छुट्टी होने की बात कही। एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मदरसा में टीकाकरण सुबह 9 बजे से शुरू किया जाए। एसडीएम ने मदरसा के प्रबंधक और अभिभावकों से अभियान को सफल बनाने की अपील की। वहीं, इकरा पब्लिक स्कूल में पहुंचे, जहां उन्हें 221 बच्चो का टीकाकरण होना पाया। जबकि टीकाकरण का लक्ष्य 500 बच्चों का होना पाया गया। एसडीएम ने जब जांच की तो पता चला कि जिन बच्चों को टीका लग चुका है उनके नाम के आगे उपस्थिति पंजिका में कोई निशान नहीं लगाया गया न ही निरीक्षण के समय बच्चों को दिया जाने वाला कार्ड मौजूद था।
इस मौके पर तहसीलदार चंद्र भूूूषण प्रसाद, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.एपी सिंह, शरद सिंह आदि मौजूद रहे।