फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के प्रति समझनी होगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के गोंठा बीआरसी पर चल रहे पांच दिवसीय शिक्षा कायाकल्प के प्रशिक्षण का समापन रविवार को हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएसए ओपी त्रिपाठी ने कहा कि हमें शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लानी है, हमें एक ऐसी शिक्षा बच्चों को देनी है जो अन्य शिक्षण संस्थानों के बच्चों से प्रतिद्वंदिता करने के योग्य बना सके। हमें बच्चों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी, जिससे बच्चों का पलायन रुक सके। हमें छात्रों के अभिभावकों को भी विश्वास दिलाना होगा। कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कमजोर बच्चों को भी तेज बच्चो के बराबर करना है प्रशिक्षण को खंड शिक्षा अधिकारी माधवेन्द्र पांडेय जिला प्रशिक्षक रूपेश पांडेय, चन्द्रापीड मिश्रा और प्रशिक्षक अमरेश राय राकेश राय, रामध्यान यादव, शैलेंद्र पांडेय समेत आदि लोगों ने संबोधित किया। प्रशिक्षणार्थी के रूप में सुजीत राय, ब्रिजेश यादव, आदित्य, संतोष कुमार, संजय राव, दिव्या कुशवाहा, अलका राय, अर्चना गुप्ता आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मधुबन : फतहपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर चल रहे ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम संपन्न हो गया। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। बीएसए ओपी त्रिपाठी द्वारा पूछे गए सभी सवालो का जवाब शिक्षकों ने बड़े ही बेवाकी से दिया। ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम व मिशन पहचान दोनों को एक दूसरे का पूरक बताते हुए बीएसए ने कहा कि इससे न केवल बच्चों का बल्कि अध्यापकों का भी मूल्यांकन होगा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह, माधवेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें