घोसी। उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने शनिवार को आगामी लोकसभा को लेकर तहसील क्षेत्र के घोसी कोतवाली, दोहरीघाट, कोपागंज थाना के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों की बैठक लेकर अति संवेदनशील बूथों की सूची बनाने के साथ असलहों के वस्तु स्थिति जानने का निर्देश दिया।
उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने तहसील के तीनों थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी के क्रम में अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व में हुई चुनावी घटनाएं, शांति भंग की अधिक घटनाओं, प्रभावी कार्यवाही आदि को ध्यान में रख कर बूथों की सूची बनायें। जिन पोलिंग बूथों के गांव में अधिक आपराधिक घटनाएं, शांतिभंग में अधिक लोग पाबंद हुए हो उन पोलिंग बूथों को अतिसंवेदनशील में रखे। साथ ही लोगों के पास स्थित लाइसेंसी अश्लो की मौजूदा स्थिति के अनुसार सत्यापन कर सूची बनाये।साथ ही अपराधियों, अवांछनीय तत्वों की सूची बनकरा उनपर निगाह रखें।