दोहरीघाट। कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी तथा बाल मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर
छात्र व छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि प्रो. प्रभुनाथ सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
प्रदर्शनी में बच्चों ने पोकलेन मशीन, सौर ऊर्जा, बिजली उत्पाद, कूलर व पंखा, वायु माप, पर्यावरण संरक्षण, जल माप यंत्र, ज्वालामुखी, रेलगाड़ी, जेसीबी मशीन समेत आदि मॉडल बनाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। यही नहीं बच्चों ने फुल्की छोला, गाजर का हलुवा, पकौड़ी, अचार, कलौंजी, चाट, चाऊमीन, मैगी समेत आदि व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया। मेले में आए लोगों ने बच्चों का सामान खरीद कर हौसला आफजाई किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के दौर में बच्चे भारत के भविष्य हैं। दुनिया में कोई ऐसा शिक्षण संस्थान नहीं है, जो भारत के बच्चों के हुनर का मुकाबला कर सके। पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त ने कहा कि आज जो बच्चों ने व्यंजन बनाया है, वह काफी स्वादिष्ट है। इतना विश्वास ही नहीं हो रहा कि विद्यालय के बच्चों ने यह व्यंजन तैयार किया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार राय, विक्टर राय, संतोष राय, अवधेश राय, मनीष राय, श्याम बाबा, रामाश्रय सिंह, श्रृषिराज मिश्रा आदि शामिल रहे।