फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षकों को आईसीटी राज्य शिक्षक पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शिक्षण में तकनीक को प्रोत्साहन देकर जिले में अलग पहचान बनाने वाले जिले के परिषदीय विद्यालयों के तीन शिक्षकों को आईसीटी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। 12 जनवरी को लखनऊ में सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कइयां के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय रकौली में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह तथा प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में सहायक अध्यापक धर्मराज सिंह ने विद्यालय में आईसीटी स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई को बेहद रोचक बनाने को कई प्रयोग किए। निदेशालय की तरफ से प्रदेश के शिक्षकों से आईसीटी स्मार्ट क्लास संचालन का प्रजेंटेंशन मांगा था। इसके आधार पर प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह तथा सहायक अध्यापक धर्मराज चौहान पुरस्कार के लिए चयनित किए गए। चयनित शिक्षकों का कहना है कि बच्चों को रुचिकर शिक्षा प्रदान करने के लिए तकनीकी माध्यम का इस्तेमाल कर गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने का प्रयास जारी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें