फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खेत, ग्रामीण मजदूर सभा, उत्तर प्रदेश किसान सभा तथा भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को कार्यालय पर हुई। इसमें आठ, नौ जनवरी को होने वाली श्रमिकों की आम हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेता वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मंदिर मस्जिद विवाद में देश के 40 फीसदी दलित गरीब मजदूरों के भूमि और आवास के अधिकार को दबा देने की साजिश रची जा रही है। देश में मोदी सरकार की श्रमिक किसान विरोधी नीतियों ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है।
कल्पनाथ ने कहा कि देश के तमाम हिस्सों की तरह यूपी में भी मोदी योगी सरकार में मजदूरों ग्रामीण गरीबों महिलाओं पर दबंगों ने हमला तेज कर दिया है। जमीन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के सवाल पर फेल मोदी योगी सरकार राम मंदिर में जनता को उलझाकर 2019 का चुनाव जीतना चाहती है। बैठक में ओम प्रकाश, हरिंदर, रामबली, संजय राजभर, राजेश कुमार, मोहम्मद हसन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें