फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नगर कमेटी की बैठक शुक्रवार को नगर के कौड़ी बिल्डिंग स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें प्रस्तावित आठ, नौ जनवरी को हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

नगर मंत्री रामअवतार सिंह ने कहा कि देश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय वित्त पूंजी तथा पूंजीपतियों का सत्ता पर प्रभाव बढ़ता जा रहा है। प्रदेश तथा केंद्र सरकार अपने चुनावी वायदे को पूरा करने में विफल है। बिना बजट के ही कथित कल्याणकारी योजनाओं के शोर की आड़ में पूंजीपतियों की खुली सेवा में जुटी हुई है। पूंजीपतियों से विशालकाय डुबंत कर्जों की वसूली करने के बजाय बैंकों की विलय की अवांछित नीति का तमाशा खड़ा कर जनता की आंख में धूल झोंक रही है।
छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या तथा दुधारू गायों की खरीद बिक्री पर भय के वातावरण के चलते किसान जाड़े की ठिठुरती रात में अपने खेतों की रखवाली करने को विवश हैं। गो संरक्षण के लिए आम लोगों पर टैक्स का नया बोझ लादने के बजाय योगी सरकार को अपने विधायकों के एक साल के भत्ते तथा निधि को जब्त करके संरक्षण का कार्य शुरू कर देना चाहिए। ट्रेड यूनियनों तथा कर्मचारी फेडरेशनों के आह्वान पर आठ, नौ जनवरी प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनानेका आह्वान किया। बैठक में सूर्यदेव पांडेय, फखरेआलम, इकबाल, शमशाद अहमद, सत्यदेव यादव, वजीर अहमद, युसुफ, अजमल, मुन्नौवर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें