मधुबन। फतहपुर मंडाव मुख्यालय से उपजिलाधिकारी मधुबन निरंकार सिंह तथा चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने संयुक्त रुप से शुक्रवार को ओडीएफ ओलंपिक रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ओडीएफ ओलंपिक रथ फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के 13 न्याय पंचायतों से होकर गुजरेगा। सभी ग्राम पंचायतों में आगामी छह जनवरी से 11 जनवरी तक होने वाले न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार होगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह, राहुल दीक्षित, राजेश यादव, संतोष यादव, आद्याशंकर मिश्रा, सीमा यादव, अभिषेक सिंह, शुभम तिवारी आदि रहे।