फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक ने किया उपविजेता टीम को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के खिरिया बस्ती स्थित रामधारी महाविद्यालय के सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबंधक श्री सुरेश चौहान ने जौनपुर विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उपविजेता बनी महाविद्यालय टीम के खिलाड़ियों तथा कोच को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेश चौहान ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की तरफ से अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रामधारी महाविद्यालय की टीम का उपविजेता बनना गौरव की बात है। टीम के खिलाड़ियों तथा कोच की कड़ी मेहनत का नतीजा है। कोच मोहमद शाहिद तथा टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल, हेमंत, आकाश सिंह, रजनीश तिवारी, साहिल, हिमांशु मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें