फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा-रूबेला टीकाकरण की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान पर गुरुवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में एक कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य मीडिया के माध्यम से जमीनी स्तर तक लोगों में खसरा व रूबेला की जानकारी तथा आरंभ होने वाले खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान बारे जागरूक करना है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कार्यशाला के दौरान बताया कि खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान का उद्देश्य 2020 तक जिले को खसरा-रूबेला मुक्त करना है। बताया कि नौ माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे ज्यादातर इस बीमारी से ग्रस्त होते हैं। इस अभियान के प्रथम चरण में स्कूलों व आउटरिच स्तरों में टीकाकरण किया जाएगा। खसरा-रूबेला टीकाकरण सभी स्कूलों, सामुदायिक स्तरों, आंगनबाड़ी केंद्रों सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से आम जनता तक यह अपील भी पहुंचाने को कहा कि यदि किसी बच्चे को टीका पहले से लगाया जा चुका हो तो उसे भी यह टीका लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें