फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बने अध्यक्ष, मुनील महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा(मऊ)। भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। 620 छात्र छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर राहुल यादव और महामंत्री पद पर मुनील कुमार विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा अन्य पदों पर भी प्रत्याशी चुनाव जीते। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

चुनाव में सभी पांचों पदों पर एक पैनल के प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। अध्यक्ष पद पर राहुल यादव को कुल चार सौ मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी आशीष कुमार सिंह को 214 मत मिले। राहुल यादव 186 मतों के भारी अंतर से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद शैलेंद्र कुमार राजभर को 380 एवं दिलीप भारती को 224 मत मिले। महामंत्री पद पर मुनील कुमार प्रजापति को 476 और सूरज चौहान को 127 मत मिले। जीत का अंतर 349 मतों का रहा। संयुक्त मंत्री पद पर सोनू कुमार भारती को 398 तथा निरायोम को 204 मत मिले। संकाय प्रतिनिधि पद पर दीनदयाल चौहान को344 तथा राजेश प्रजापति को 259 मत मिले। कुल एक हजार मतदाताओं में मात्र 620 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष पद पर 16, महामंत्री पद पर 17 तथा संयुक्त प्रतिनिधि पद पर 18 मत, संकाय प्रतिनिधि पद पर 17 मत अवैध रहे।
परिणाम की घोषणा के तत्काल बाद विजयी प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी डॉ रविंद्र नाथ मिश्र ने मतगणना कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद विजेता तथा उपविजेता प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके घर पहुंचाया गया। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मधुबन, रानीपुर, कोपागंज, सरायलखंसी के साथ ही एक कंपनी पीएसी महिला थाना की पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें