नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव मेेें नामांकन वापसी के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इतिहास विभाग मेें नामांकन वापसी हुई। अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। अब अध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए 28 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच तीन नवंबर को मतदान होगा। प्रत्याशी तथा समर्थक 4117 मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए घर-घर प्रचार करने में जुटे नजर आए।
नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में नामांकन वापसी के बाद चुनावी गतिविधि तेज हो गई है। प्रत्याशी तथा समर्थक जीत दर्ज कराने के लिए पूरा जोर लगा दिए हैं। प्रत्याशी तथा समर्थक डोर-टू डोर प्रचार करने में दिन रात एक कर दिए हैं। गत शनिवार को अध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए 31 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। रविवार को अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच इतिहास विभाग में नाम वापसी हुई। जिसमेें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गुलशन कुमार यादव, गुलशन सिंह ने नामांकन वापस लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए तीन सहित 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। नाम वापसी के मद्देनजर कालेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी छात्र संघ निर्वाचन डॉ. बाबूलाल का कहना है कि छात्र संघ अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। छह पदों के लिए 28 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। तीन नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। अपराह्न दो बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
इनसेट
मीडियाकर्मियों को जारी होगा पास
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव मेें कालेज प्रशासन की तरफ से मीडियाकर्मियों को पास जारी किया जाएगा। डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने बताया कि तीन नवंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के तहत मीडियाकर्मियों को पास जारी किया जाएगा। सूची मांगी गई है।