फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने किया मां दुर्गा के पांचवें स्वरुप स्कंदमाता की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मऊ। नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही मां की पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। वहीं घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान व व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजन किया। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान होता रहा।
नगर के शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। उन्होंने नारियल, चुनरी के साथ मां दुर्गा का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने भी घर पर विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा की। मंदिरों में मां का विधि विधान से पूजन अर्चन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। लंबी लाइन होने के चलते लोगों को काफी देर तक प्रतीक्षा करना पड़ रहा था। मां की दिव्य अलौकिक प्रतिमा की झलक पाते ही श्रद्धालुओं का सारा कष्ट दूर हो जा रहा था। कोई मन्नत मांगने केे लिए मां का दर्शन करने आया था, तो कोई मनोकामना पूरी होने के बाद मां की विनती करने के लिए आया था। कतार में खड़े श्रद्धालु मां की महिमा का गुणगान करते हुए थक नहीं रहे थे। उधर नगर के पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना तथा रामलीला मंचन होने से देर शाम तक चहल पहल बढ़ गई थी। हर ओर मेला जैसा दृश्य नजर आ रहा है। वातावरण भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें